
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिला के घाटशिला के गुड़ांबादा थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर महुल़डूगंरी गाव के समीप स्वर्णऱेखा नदी मे एक एयर फोर्स का फाईटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो कर गिर गया। इस दौरान उसके पायलट को हल्की चोट भी लगी है। उसे स्थानिय पुलिस प्रशासन की मदद से ईलाज के लिए बहारागोड़ा के प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले जाय़ा गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे एयर फोर्स दुसरे हेलीकाप्टर से कलाईकुंडा भेज दिया गया। वही घटना की पृष्ठि घाटशिला के एस डी ओ के द्वारा भी किया गया है।
उन्होने बताया कि प्रथम दृष्टि में पता चला है कि वह एयर फोर्स का फाईटर प्लेन के इंजन में शायद उड़ान भरते समय उसमे एका एक खराबी आ गई होगी। तो पायलट ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलीकाप्टर को नदी में उतार दिया। और वह खुद पैराशुट के माध्यम से कुद गया। इस दौरान उसे हल्की चोटे भी आई है। पायलट ने अपना नाम प्राथमिक स्वास्थय़ केन्द्र अरविद दर्ज कराय़ा है।
वही नदी में फाईटर प्लेन गिरते हुए वहां पर ग्रामीणो की काफी भीड़ लग गई। घटना की सुचना पर भाजपा के वरीय नेता दिनेशानंद गोस्वामी भी घटनास्थल पहुंचे। और वस्तू स्थिती का जायजा लिया।

