
जमशेदपुर।
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर स्थित अपने घर में मैट्रिक की परीक्षा दे रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसे आनन फानन परिवार के लोग एम जी एम अस्पताल लाये । जहां उसकी गंभीर स्थिती होने पर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्तपताल भेज दिया गया है। जहां उसकी स्थिती गंभीर बताई जा रही है। वही इस घटना से परिजनो का रो रो का बुरा हाल है। वही घटना की सुचना मिलते ही मौके पर एसडीओ और पुलिस पुहंची। और पूरे मामले कि जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा मैट्रिक परिक्षा दे रही थी. और कल उसका परिक्षा था। जिसको लेकर काफी परेशान दिख रही थी। आज छात्रा ने फासी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल आत्महत्या करने का कारणो का अब तो कुछ पता नही चल पाया है। पुलिस पूरे मामले कि जांच कर रही है ।



