
एपीएस ने सौपा ज्ञापन , कारवाई की मांग की


जमशेदपुर।
पोटका प्रखण्ड के आसनबनी गाँव के कारगिल चोक से लेकर कोकदा गाँव तक 1 करोड़ 28 लाख की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रहे सड़क निर्माण से हो रही परेशानी को लेकर शनिवार को अन्याय प्रतिवादी संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मींटू भकत के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे महिलाओ ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास मे उनसे मिलकर एवं आवेदन सौपकर कारवाई की मांग की है , मींटू भकत ने बताया की योजना का शिलान्यास सांसद विद्युत वरन महतो एवं विधायक मेनका सरदार ने 9-9-2014 को किया था जिसके बाद ठेकेदार ने काम सुरू करवाया लेकिन सुरू से ही ठेकेदार एवं ग्रामीणो के बीच किसी न किसी बात पर टकराव की स्थिति बनी हुई है चाहे वह सड़म मे धूल का हो या पुलिया निर्माण का आगे उन्होने बताया की सड़क निर्माण के दौरान पुलिया निर्माण के लिए आसनबनी कॉलेज के समीप गड्डा किया गया है जो ग्रामीणो के लिए जी का जंजाल बन गया है एवं इसके सामने ही लोगो के आने जाने के लिए रासता बनाया गया है जो पूरा दल दल बन गया है और ग्रामीणो एवं स्कूल के बच्चो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसी गड्डे मे ग्रामीण दिनेश माहुरी के गिरने की वजह से काफी चोट भी लगी थी जिसके बाद अन्याय प्रतिवादी संघ के मींटू भकत ने ठेकेदार से जल्द पुलिया निर्माण सुरू कराने को कहा गया था लेकिन ठेकेदार ने पुलिया निर्माण सुरू नहीं किया एवं ग्रामीणो के परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की गयी है एवं जल्द निर्माण का मांग किया गया है , वहीं ठेकेदार संतोष मिश्रा ने कहा की फंड की कमी के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है लेकिन वे किसी भी हालत मे गुरुवार से पुलिया निर्माण कार्य सुरू करवा देंगे ।

