
काजल मिश्रा


जमशेदपुर।
पूर्वी सिहभूम जिला के घाटशिला थाना क्षेत्र स्थित तामुकपाल गांव में चौराहे पर बटवृक्ष के सामने एक पिता ने अपने 12 वर्षीय पूत्र की हत्या इसलिए कर दी क्योकि मां-बाप की लड़ाई मे वह उसे छुड़ा रहा था। स्थानिय लोगो ने आरोपी पिता को पकड़ कर जमकर पिटने करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है।पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। और उसके पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोविंद मुंडा का घर हरिनदुकड़ी में है अपनी पत्नी वह दो बच्चों के साथ रहते थे। पति के साथ पत्नी का रोज घर में झगड़ा लगा हुआ रहता था। जिससे पत्नी काफी परेशान हो कर इस कारण उनकी पत्नी ससुराल से अपने पीसी साऊड़ी के घर अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी।
बुधवार को गोविंद मुंडा अपनी पत्नी को लेने के लिए तामुकपाल पहुंचे वह बहला-फुसलाकर अपने पत्नी वह दो बच्चों को लेकर निकला। रास्ते मे जाने के क्रम में शराब पीने बैठ गया तो पत्नी ने मना की दोनों में जमकर कहा सुनी हुई। बेटा ने माता पिता के झगड़ा को रोकने आया तो पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानिय ग्रामीणो को मिली तो उनलोगो ने आरोपी पिता को पकड़ कर जमकर पीटा और पेड़ से बांध दिया गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनाक्रम से आकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

