
जमशेदपुर।


देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलो मे से एक परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जहां बच्चो के दाखिला के लिए अभिभावकों मे होड मची रहती है इस स्कूल की जादूगोड़ा इकाई की प्रतिष्ठा दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है , स्कूल के अंदर का झगड़ा अब बाहर भी दिखाई देने लगा है और बच्चो के लड़ाई के बीच परिजन भी आपस मे टकराने लगे है । गुरुवार को स्कूल मे हुए झगड़े मे 11 वी के छात्राओ ने 9 वी के छात्रो को पीटा तो संध्या को यूसिल कालोनी मे गोपाल पात्रो के घर के सामने 9 वी के बच्चो ने 11 वी के बच्चो को पीटा तब मामला थाना पहुंचा और दोनों पक्ष को थाना मे बुलाकर थाना प्रभारी ने कड़ी फटकार लगाई थी । इसके बाद शुक्रवार को स्कूल मे पुनः बवाल हुआ जिसमे दोनों पक्ष के परिजन प्रिन्सिपल के सामने ही आपस मे भीड़ गए तो प्रिंसिपल ने दोनों पक्ष को समझा कर भेजा , वहीं इन सब घटना से स्कूल की भारी बदनामी हो रही है । वहीं स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश कुमार ने कहा की पूरे कालोनी मे सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं रह गयी है और चुट्टू के बाद यहाँ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जानी चाहिए और पुलिस प्रशाशन को भी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए एवं मे यूसिल प्रबंधन से अनुरोध करूंगा की सुरक्षा व्यवस्था बधाई जाए । स्कूल के छुट्टी के बाद बच्चो की मानसिकता बदल जाती है एवं केम्पस से बाहर बच्चो की ज़िम्मेदारी हमारी नहीं है । वहीं स्कूल के एलएमसी चेयरमेन सीएच शर्मा ने कहा की प्रिंसिपल को कड़ी हिदायत दी गयी है की अनुशाशन मे सुधार लाये एवं बच्चो को कड़ाई करे की ऐसी घटना की पुनरावरीति न हो । वहीं स्कूल मे बिगड़ते माहोल को लेकर अभिभावकों मे भारी चिंता व्यक्त किया है एवं यूसिल सीएमडी से मांग की है की स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था बधाई जाए एवं कड़ी कारवाई की जाए । वहीं संयुक्त श्रमिक समन्वय समिति यूसिल के प्रवक्ता राजाराम सिंह ने कहा की स्कूल मे अनुशाशन का कड़ाई से पालन होना चाहिए प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी चाहिए ऐसी घटना से स्कूल की प्रतिष्ठा गिर रही है । वहीं स्कूल के कुछ बच्चो ने बताया की रोहित सिंह नाम का एक लड़का है जो बाराबाद झगड़ा करता रहता है एवं शुक्रवार को वो स्कूल के प्रिंसिपल से भी बहस करते हुए बदतमीजी कर रहा था ।

