
घोटाला मे आरोपियों की गिरफ्तारी तय – राजीव कुमार


जमशेदपुर
राजकॉम चिटफंड घोटाला का मामले मे अपीलकर्ता संजय लकड़ा के आवेदन पर हाईकोर्ट ने राज्य मे लगभग विभिन्न चिटफंड कंपनियो द्वारा 10 हज़ार करोड़ के घोटाला मे सीबीआई एवं आरबीआई को नोटिस किया है यह जानकारी देते हुए हाईकोर्ट के वकील राजीव कुमार ने बताया की कोर्ट चिटफंड मामले मे काफी गंभीर है एवं कोर्ट द्वारा सभी निवेशको का पैसा दिलाने मे भी गंभीर है एवं सीबीआई जांच चालू होते ही घोटाले मे शामिल सभी लोगो की गिरफ्तारी तय है एवं पुलिस प्रशाशन पर भी शिकंजा कसेगा , एवं राजकॉम कार्यालय के सामान गायब करने वाले मकान मालिक द्वारा समाचार प्रकाशित करने वाले पत्रकार को धम्की का मामला भी राजीव कुमार ने हाईकोर्ट मे उठाया जिसको सुनकर जज साहब ने आश्चर्य व्यक्त किया एवं इसे काफी गंभीर मामला बताया एवं शामिल लोगो पर कारवाई की आशंका जताई ।

