
निजी स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया उपायुक्त कार्यालय में


जमशेदपुर।
शहर के निजी स्कूलो के द्वारा रि –एडमिशन और किताब खरीदने के नाम पर अभिभावको से पैसा लेने के मामला दिन पर दिन तुल पकङता जा रहा है।इस मामले को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में समाजिक संस्था भष्ट्राचार उन्मुलन अभियान के बैनर तले लोगो ने प्रर्दशन किया ।प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायूक्त को सौपा।
ज्ञापन के माघ्यम से मांग की गई कि निजी विघालयो मे री –एडमिशन ,एनुवल चार्ज.टयूशन फीस ,बस फीस, कंप्यूटर फीस ,बिल्डिंग फीस मे अविलंब रोक लगाया जाए।
राज्य में चलने वाले सभी स्कुलों मे सरकार द्वारा प्रयोजित पुस्तको से ही पढाई किया जाए।इसके अलावे सरकार के द्वारा प्रत्येक जिला स्तर पर एक तरह का पोशाक चलाया जाए और हालाकि सभी पोशाको में स्कूल के बेच लगाया जाए।संस्कार रक्षार्थ हेतू प्रत्येक स्कूलो कॉलेजो नैतिक धार्मिक पुस्तको की पढाई की जाए।और प्राईवेट विधालयो में पढा रहे शिक्षको का वेतन राज्य सरकार तय करे।

