
जमशेदपुर।


आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान गोलमुरी का 15 वां वार्षिकोत्सव आज लोयोला कैंपस के फैसि सभागार में शानदार और रंगारंग अंदाज़ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन और शंखनाद के साथ हुआ। आज के मुख्य अतिथि अमर झा,CEO झारखंड स्किल मिशन ,विशिस्ट अतिथि बी वी सुदर्शन निदेशक NTTF श्री आर रवि प्रसाद अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्षता किया सुनील भास्करन VP कॉर्पोरेट सर्विसेज और साथ में प्राचार्य सतीश जोशी ने डीप प्रज्ज्वलित कर पारंपरिक शुरुआत की। उसके बाद मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि स्किल आज के समय की ।मांग है और झारखण्ड तेजी से प्रतिदिन बदल रहा है। यहां के युवाओं को रोजगार उप्लब्ध कराने के तरीकों को ढूंढा जा रहा है। आने वाले समय में स्किल और तकनीकी के बल पर ही हम देश को विकाश की राह पर ले जा सकेंगे। अपने संबोधन में टाटा स्टील के सुनील भास्कन ने कहा की NTTF के छात्र अपने शिक्षण के अलावे भी अन्य
क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं, यह सर्वविदित है। टाटा व
र्कव्र यूनियन के अध्यक्ष रवि प्रसाद जी ने कहा कि हम सब मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे कि NTTF के ज्यादा से ज्यादा बच्जों को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराया का सके जिसके लिए वे प्रयासरात भी हैं। पुरस्कार समारोह के दौरान NTTF के प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार और लाइब्रेरी अफसर श्री अन शिव प्रसाद को 10 वर्ष के बेहतर और उल्लेखनीय योगदान तथा सेवा के लिए निदेशक श्री सुदर्शन और टाटा स्टील के श्री सुनील भास्करन के हाथों पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बेस्ट आउटगोइंग ट्रेनी श्रेयोशी दत्ता, सौरब कुमार,राहुल पांडे और काजल परिया को स्मृति चिन्ह से मिख्य अतिथि ने सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नारायण मुर्मू और काजल परेया, शतप्रतिशत उपस्थिति के लिए सात छात्र छात्राओं और proficiency के लिए 12 बजों को मंच पर सम्मानित किया गया।साथ ही क्वालिटी सर्किल विजेता को भी मंच पर आमन्तरित कर हौसला दिया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत प्राचार्य सतीश जोशी ने मेमेंटोज़ देकर किया। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या का शुभरम्भ युगलगीत के साथ हुआ। श्वेता एंड टीम ने अपने जबरदस्त डांस से समा बांध दिया जबकि रिक बैंड ने युवाओं को खूब झुमाय। फिर नारी शशक्तिकरण पर एक स्किट का मंचन भी किया गया।अंतिम प्रस्तुति घूमरो घूमरो ने तो पूरे सभागार को झुमाय दिया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल जवाली ने किया।
इस अवसर पर 1500 छात्र छात्राएं अभिवावक सस्थसन के शिक्षक शिक्षिकाएं और उनके परिवार उपस्थित थे। मुख्य रूप से NTTF के वित्त प्रबंधक काशीनाथ दास टाटा स्टील के कप्तान अमिताभ देवाशीष चटर्जी ज़िला कौशल विकास पदाधिकारी शशिभूषण झा टाटा वर्कर्स यूनियन के सतीश सिंह सहित टाटा मोटर्स के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

