
जमशेदपुर।


जिला पुलिस नें डेढ किलो गांजा के साथ गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति गोविदपुर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में साईकील दुकान की आड़ में गांजा बेचता था।
बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि गोविदपुर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर टेम्पू स्टेण्ड के समीप से साईकिल रिपेयरिंग करने वाले दुकानदार गांजा की खरीद बिक्री होती है। उसी सुचना पर पुलिस ने डी एस पी (सिटी) के नेतृत्व में एक टीम गठन कर उक्त दुकान में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान साईकिल रिपेयरिंग दुकान के दुकानदार जय चन्द्र शर्मा को गांजा के साथ रंगेहाथ पकड़ा। उसके जांच पड़ताल से उसके पास से डेढ किलो गांजा जब्त किया गया।
इसकी पृष्ठि करते हुए सि टी एस पी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई एस एस पी के निर्देश पर की गई है।उन्होने कहा कि गिरफ्तार जयचंद शर्मा परसुडीह बारीगोरा मैदान के पास का रहने वाला है। और वह गोविदपुर ईलाके में साईकिल मिस्त्री आड़ में गांजा की खऱीद बिक्री करता था। उन्होने कहा कि पुलिस उससे पुछताछ कर रही है। इसके नेटवर्क कहां कहां से जुड़े है।

