
जमशेदपुर।


बीते 19 मार्च को बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में चाकू से हमला कर छात्रों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन, लूट में इस्तेमाल चाकू और बाइक बरामद किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बीरथरे शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि लुटेरों में आजादनगर निवासी अहसान अली, शहनवाज, बागानशाही आजादनगर के सोहेल उर्फ पप्पू और ओल्ड पुरुलिया रोड के इमरान शामिल हैं। आरोपितों ने डिमना लेक में 19 मार्च को घूमने आए गिरीश कुमार व गौरव कुमार मिश्र को घायल कर रुपये और मोबाइल लूट लिए थे। घायलों को साकची स्मृति सेवा सदन में दाखिल कराया गया था। जहां दोनों का मोबाइल नंबर एंट्री की गयी थी उसी नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया। जहां गिरीश व गौरव ने बताया कि 19 मार्च को एनआइटी की परीक्षा में शामिल होने के बाद डिमना लेक घूमने गए थे, जहां पर तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने दो मोबाइल की लूट कर ली थी। विरोध पर चाकू मार घायल कर दिया था। सहायक अवर निरीक्षक बिट्टू टुडू की शिकायत पर अज्ञात छह के खिलाफ बोड़ाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने अनुसंधान कर चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना में नौ लोग शामिल थे। दो बाइक और दो स्कूटी पर सभी सवार थे।
सोनारी में चोरी की दो बाइक के साथ तीन धराए
एसएसपी अनूप बीरथरे ने बताया कि सोनारी थाना क्षेत्र इस्ट ले आउट निवासी प्रदीप दास गुप्ता की गैराज से बाइक चोर गिरोह ने 27 मार्च को दो बाइक चुराया था।
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने जनता बस्ती निवासी गोपाल सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी गई बाइक उसके घर पर है। पुलिस ने घर से बाइक को जब्त किया गया। उसकी निशानदेही पर राहुल लोहार उर्फ पग्गा और धीरज तंतूबाई को गिरफ्तार किया गया।सोनारी में चोरी की दो बाइक के साथ तीन धराए1जमशेदपुर: एसएसपी अनूप बीरथरे ने बताया कि सोनारी थाना क्षेत्र इस्ट ले आउट निवासी प्रदीप दास गुप्ता की गैराज से बाइक चोर गिरोह ने 27 मार्च को दो बाइक चुराया था। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने जनता बस्ती निवासी गोपाल सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी गई बाइक उसके घर पर है। पुलिस ने घर से बाइक को जब्त किया गया। उसकी निशानदेही पर राहुल लोहार उर्फ पग्गा और धीरज तंतूबाई को गिरफ्तार किया गया

