
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोर्ट जमशेदपुर द्वारा गुरुवार को न्याय सदन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में एम जी एम अस्पताल के मेडिकल टीम की सहायता से 53 युनिट रक्त संग्रह किया गया । मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला जज मनोज प्रसाद ने रक्तदाताओं को मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान यज्ञ में आपकी महतवपूर्ण भूमिका है । आपके एक बूंद खून देने से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है ।उन्होंने डालसा द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्य की काफी सराहना भी किया ।डालसा सचिव एस एन सिगदर ने सिविल कोर्ट परिसर में पहली बार रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर खुसी प्रकट किया और कहा कि डालसा न्याय दिलाने के साथ साथ मरते हुए व्यक्ति को जीवन दान देने का भी काम करती है ।उन्होंने कम समय मे भी शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में महती भूमिका निभाने वाले लोगों को अपने स्तर से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनायें की । शिविर में रक्तदान करने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया ।रक्तदान करने के लिए जज समेत अधिवक्ता , कोर्ट स्टाफ एवम पीएलवी काफी संख्या में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी रक्तदाताओं को एम जी एम अस्पताल द्वारा प्रमाण पत्र देकर हौसला अफजाई किया गया ।रक्तदान शिविर में न्याययिक पदाधिकारी कृष्ण लोहरा जी , प्रज्ञा वाजपेयी , रूपा वंदना कीरो ,एंजिलिना जॉन , शिखारानी तिग्गा , मिस दर्शना , एम एम प्रधान ,प्रशिछु मजिस्ट्रेट , वार एसोसिएसन के अध्यछ आर एन दास , सचिव अनिल तिवारी , एम जी एम अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर एस एन झा , ब्लड बैँक के डॉक्टर भी बी के चौधरी , डॉक्टर मृत्युंजय सिंह , डॉक्टर नकुल प्रसाद चौधरी , लैब टेक्नीशियन संजय कुमार , राघव कुमार , वीणा कुमारी , रेणु कुमारी , मध्यस्थ अधिवक्ता विमल पांडेय , बी कामेश्वरी , सी एस पी राय , मौसमी चौधरी , सुनैना पांडेय , विवेक चौधरी , विजय गुप्ता, पुष्पाकुमारी ,सुधा सिंह , विकास पांडेय , पीएलवी सुनील पांडेय , सुरेन्द्र साव , आनंद साव , दोवो चाकिया , नंदा रजक , बुधेश्वर मुर्मू , खगेन्द्र टुडू , दीपक जना, जोबारानी वासके , दीपा कुमारी , जलेश कुमार , मनोज तिवारी , अनूप कुमार , अमित सौरव , संजय कुमार , सोमनाथ ,रवीन्द्रनाथ , निलमोहन महंती , मोहित वत्सल , सतीश सिंह , कैलास ठाकुर , युधिष्टिर महतो , सिमा देवी ,स्वेता कुमारी ,माधवी कुमारी , सुनीता कुमारी , नागेन्द्र कुमार , दिलीप कुमार , शिव संकर महतो , निताई चन्द्र गोराई ,आसीस प्रजापति , संकर गोराई आदि लोगों की सार्थक भूमिका रही ।



