
संवाददाता


जमशेदपुरः जुगसलाई फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ कर एक वृद्ध की मौत हो गयी. उसकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी. बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे जुगसलाई फाटक के पास एक व्यक्ति से उक्त वृद्ध आदित्यपुर का पता पूछ रहा था. उसके थोड़ी देर बाद कुछ दूर पर आदित्यपुर की ओर जानेवाले ट्रैक पर एक वृद्ध की लाश पड़ी होनी सूचना मिली. स्थानीय लोगों ने मीडिया, रेल व स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी,पर दोपहर एक बजे तक न तो रेल प्रशासन व न ही जिला प्रशासन के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. इससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गयी.

