
जमशेदपुर।


शहर में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नही ले रहा है।बर्मामाईस के सुनसुनिया गेट के पास कल सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वही आज फिर आजादनगर थाना क्षेत्र के कालीमंदिर के समीप टेलर की चपेट में आने से एक बाईक सवार की मौत हो गई।वही उसके साथ बैठा एक लड़का घायल हो गया।मृतक की पहचान मानगो के कुवंर बस्ती के रहने वाले रमेश लोहार के रुप में की गई।

