
जमशेदपुर । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोर्ट जमशेदपुर द्वारा न्याय सबके लिए कार्यक्रम के तहत रविवार को टाटानगर स्टेशन पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर काफी संख्या में रेल यात्री मौजूद थे। इस दौरान अधिवक्ता राजीव कुमार ने यात्रियों को चलती ट्रेन में या प्लेटफॉर्म पर किसी तरह की कानूनी मदद के लिए स्थानीय रेल अधिकारियों के अलावे रेल पुलिस की सहायता लेने की अपील की साथ ही इसकी लिखित शिकायत करने के लिए कहा जिससे कानून का उल्लंघन होने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके उन्होंने यात्रियों से अपील की की वह यात्रा के दौरान जागरूक रहें तथा किसी के झांसे या बहकावे में नहीं आए। मौके पर यात्रियों को अधिवक्ता नरेश कुमार, सोमा दास और सुनैना पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएलवी प्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र प्रसाद, सुनील पांडेय के अलावे अन्य लोग उपस्तिथ थे।



