
जमशेदपुर।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र मैदान में योग में रेल कर्मियों ने वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अनंत सदाशिव के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया. कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता, सहायक मंडल विद्युत अभियंता के अलावा रेलवे के अधिकारी, विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोको पायलट और विद्युत लोको शेड के चार सौ से ज्यादा कर्मी शामिल थे. योग गुरु अरविंद प्रसाद ने अपने संबोधन में योग के आम जीवन पर प्रभाव और उसके लाभ को बताया. योग अभ्यास कर सभी लोगों स्वस्थ तरीके से रहने के लिए जागरूक किया. इस मौके पर योग गुरुओं को मंच पर सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम मुख्य रूप से पीएन सिंह, मुख्य अनुदेशक अभियंता साजिद असर आदि मौजूद थे. इधर टाटानगर आरपीएफ जवानों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया. टाटानगर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर एमके सिंह ने भी योगा शिविर का आयोजन किया था:::



