
उपायुक्त कार्यालय परिसर में मैगी का पाउच जलाकर किया विरोध


जमशेदपुरः मैगी नूडल्स मे मोनो सोडियम ग्लूटामेट की मात्रा अधिक होने, तथा लेड की मात्रा पाए जाने को लेकर झारखंड ह्यूमन राईट्स कॉन्फ्रेंस (जेएचआरसी) ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए जिले के मैगी नूडल्स की शैम्पल की जांच कराने की मांग की. साथ ही यह भी मांग की कि यदि जांच के दौरान हानीकारक रसायन पाए जाते हैं तो उक्त कंपनी का विज्ञापन करनेवाले सिने-स्टारों पर भी न्यायालय में मामला दर्ज किया जाए. ज्ञापन देनेवालों में कॉन्फ्रेंस के केन्द्रीय अध्यक्ष मनेज मिश्रा के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. सबों ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में मैगी के पाउच में आग लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया.

