
जमशेदपुर . जेएनएसी के द्वारा फुटपाथ शहरी वेंडिंग समिति के लिए कराए जा रहे चुनाव में 12 में से 9 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। 12 सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन और स्क्रूटनी के बाद 9 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया जबकि शेष रिक्त बचे सदस्यों के निर्वाचन हेतु दोबारा twcअधिसूचना जारी होगी । इन निर्वाचित सदस्यों में 5 पुरुष तथा 4 महिला सदस्य शामिल हैं। गुरुवार को विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में उक्त सभी निर्विरोध निर्वाचित 9 सदस्यों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

