
जमशेदपुर। गुरुवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से भुइंयाडीह ग्वाला बस्ती निवासी युवक के श्रीधर को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। उक्त लाभुक को जेएनएसी परिसर में ही विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने अपने हाथ से ई-रिक्शा की चाबी भेंट की। इस मौके पर विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, सिटी मिशन मैनेजर सलिल तिर्की, रमेश नाग, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।

