
जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत विभिन्न इलाकों में आठ विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमे से 6 योजनाये पश्चिमी विस क्षेत्र जबकि 2 योजनाए पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से सम्बंधित हैं। पश्चिमी विधानसभा में कदमा इलाके में छठ घाट, शास्त्रीनगर में दो सामुदायिक भवन सहित आधा दर्जन योजनाओं का शिलान्यास राज्य के माननीय मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक श्री सरयू रॉय ने किया जबकि पूर्वी क्षेत्र में नागडुंगरी तथा बागुन नगर इलाके में दो योजनाओं का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

