
जमशेदपुर। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा अभिनव प्रयोग के रूप में जेएनएसी में पहली बार गठित उड़नदस्ता दल का प्रभाव शहर में नज़र आने लगा है। न केवल परंपरागत रूप से होने वाली राजस्व वसूली में आशातीत वृद्धि हुयी है बल्कि अन्यान्य शुल्क और जुर्माना के रूप में भी नये राजस्व स्रोत सृजित हुये।इस राशि का प्रयोग शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में किया जा रहा है। इतना ही नही जुर्माने और सतत कार्रवाई तथा जेएनएसी की सक्रियता से नागरिकों में व्यवहारात्मक परिवर्तन भी देखने में आया है, विशेषकर गंदगी और पॉलिथीन को लेकर।
विशेष पदाधिकारी ने बताया कि 1अप्रैल से 29 अप्रैल यानि एक माह में जेएनएसी उडनदस्ता दल ने अन्यान्य जुर्माने के रूप में 4.48 लाख रुपए वसूले। इस राशि में गंदगी फैलाने वालों, खुले में मल मूत्र करने वालों तथा प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग करने वाले लोगों से अर्थदंड आदि शामिल है।

