
संवाददाता


जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को तिलक पुस्तकालय (कांग्रेस भवन) बिष्टुपुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 51वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विजय खां के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. सभी कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के सदस्य सरदार बलदेव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सैयद रजा अब्बास रिजवी छब्बन व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मंजीत आनंद उपस्थित थी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त आनंदमय पात्रा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया. इस गोष्ठी में विचार रखते हुए सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि पंडतजी का योगदान देश के लिए बहुमूल्य रहा जैसे कृषि क्षेत्र में हरित क्रांत, उद्योग क्षेत्र में विकास, गुटनिरपेक्षता आदि. श्री छब्बन ने कहा कि पंडित नेहरू गंगा-जमुनी तहजीब के बहुत बड़े हिमायती थे. वे तमाम भारतवासी को अपना समझते थे. गांधीजी के साथ मिल कर भारत छोडों आंदोलन का आगाज किया. मंजीत आनंद ने कहा कि पंडित नेहरू ने महिलाओं व बच्चों के सामाजिक, आर्थिक, न्यायिक व शैक्षणिक विकास में सरहानीय योगदान दिया. आनंदमय पात्रा ने कहा कि पंडित नेहरू शांति के पुजारी व दूरदर्शी थे. इस अवसर पर जिले कई अन्य कांग्रेसजनों ने अपने-अपने विचार रखे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया. कार्यक्र्म में मुख्य रूप से राकेश तिवारी, राजकिशोर यादव,एलबी सिंह, अमरजीतनाथ मिश्रा, सुरेश धारी, पवन कुमार बबलू, राजेंद्र राव, सुरेंद्र सिंह, राम स्वरूप यादव, लालबाबू, पप्पू सिंह, अजय मिश्रा, प्रमोद मिश्रा,शहीद अख्तर, अनंत लाल, मो नौशाद, म़ृत्युंजय सिंह, अनिल सिंह, संजय झा संत, नरेश वर्मा, सुर्या राव आदि शामिल थे
……………………………………………………………………..

