
जमशेदपुर।


झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्र पर स्थित कानीमोहली भैरव थान में सरहुल के अवसर पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे भूमिज समाज के लोगों को संथाल समाज के लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। भूमिज समाज के पुजारी समेत पंद्रह सदस्यों को पूजा- अर्चना करने से संथाल समाज के लोगों ने रोक दिया। पूजा करने की जिद पर भूमिज समाज के लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में भूमिज समाज के लोगों के साथ पिटाई की घटना हुई। आक्रोशित भीड़ के चंगुल से जैसे-तैसे भूमिज समाज के लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला। 1बताया गया है कि मामला भूमिज समाज द्वारा भैरवथान में पूजा-अर्चना करने के तरीके से बिगड़ गया। कानीमोहली गांव के सैकड़ों आक्रोशित महिला व पुरुषों ने भूमिज समाज के लोगों के पूजा-अर्चना के तरीके का विरोध करते हुए उन्हें खदेड़ते हुए पीटा। भूमिज समाज के लोगों को बचाने के क्रम में दंडाधिकारी सह सीओ राजेंद्र प्रसाद व कई पुलिस बल के जवानों संग आक्रोशित ग्रामीणों ने धक्का मुक्की की और उन्हें भी खदेड़ा। भीड़ के चंगुल से भूमिज समाज के लोगों को बचाने के क्रम में कई पुलिस पदाधिकारियों को आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। घटना से पहले ही भारी संख्या में कानीमोहली गांव के भैरवथान व शिव मंदिर में पुलिस बल, सीआरपीएफ व रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया था।संवाद सहयोगी, घाटशिला : झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्र पर स्थित कानीमोहली भैरव थान में सरहुल के अवसर पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे भूमिज समाज के लोगों को संथाल समाज के लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। भूमिज समाज के पुजारी समेत पंद्रह सदस्यों को पूजा- अर्चना करने से संथाल समाज के लोगों ने रोक दिया। पूजा करने की जिद पर भूमिज समाज के लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में भूमिज समाज के लोगों के साथ पिटाई की घटना हुई। आक्रोशित भीड़ के चंगुल से जैसे-तैसे भूमिज समाज के लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला। 1बताया गया है कि मामला भूमिज समाज द्वारा भैरवथान में पूजा-अर्चना करने के तरीके से बिगड़ गया। कानीमोहली गांव के सैकड़ों आक्रोशित महिला व पुरुषों ने भूमिज समाज के लोगों के पूजा-अर्चना के तरीके का विरोध करते हुए उन्हें खदेड़ते हुए पीटा। भूमिज समाज के लोगों को बचाने के क्रम में दंडाधिकारी सह सीओ राजेंद्र प्रसाद व कई पुलिस बल के जवानों संग आक्रोशित ग्रामीणों ने धक्का मुक्की की और उन्हें भी खदेड़ा। भीड़ के चंगुल से भूमिज समाज के लोगों को बचाने के क्रम में कई पुलिस पदाधिकारियों को आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। घटना से पहले ही भारी संख्या में कानीमोहली गांव के भैरवथान व शिव मंदिर में पुलिस बल, सीआरपीएफ व रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया था।

