
जमशेदपुर।


चोरो ने गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित गाढाबासा के रहने वाले मोहन जायसवाल के घर में ताला तोड़ कर पांच लाख से ज्यादा की संपत्ति की चोरी कर ले गए।वही चोरी की सुचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। और मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मोहन जायसवाल अपनी मां के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गोरखपुर गए थे। घटना के वक्त उनकी पत्नि और बच्चे घर पर थे।
इस सबंध में मोहन जायसवाल ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की भगिना की शादी मे अपनी मां के साथ शहर से बाहर गोरखपुर गए हुए थे। आज जब लौटे रहे थे सुबह सा बजे के लगभग घर फोन किया तो किसी ने फोन नही उठाया। उसके बाद मैने दोस्तो को फोन कर कहा कि सात बज रहे है मेरे घऱ मे कोई फोन नही उठा रहा है जा कर देख बताए। दोस्त हमारे घऱ पहुंचा तब उसने मुझे बताया कि उनके घर मे चोरी हो गई है। कुछ देर के बाद मै भी अपने घर पहुंच गया। जहां मुझे जानकारी मिली की घर मे ताला तोड़कर पांच लाख से ज्यादा का समान चोरी कर ले गए। उन्होने इसकी सुचना पुलिस की जानकारी दी। उन्होने कहा कि उन्हे आशंका है कि चोर घर मे घुस कर स्प्रे छीटदिए होगे। जिससे उनके परिवार के लोग बेहोश हो गए है। और चोर चोरी कर चलते बने होगे। उन्होने कहा कि मेरे बच्चो का परीक्षा का समय चल रहा है। वे सभी डेढ बजे उठ जाते है। लेकिन वे लोग भी आज साढे सात बजे उठे।

