
जमशेदपुर।स्थानीय जी टाउन मैदान जमशेदपुर में एक बैठक कर अड़की थाना क्षेत्र में नुक्कड़ के कलाकारों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की भर्त्सना की गयी। तथा तय किया गया कि इस घटना के विरोध में अगले 10 दिनों तक कोई सांस्कृतिक गतिविधि नहीं करेंगे। और ना हीं कोई नाटक शो किया जायेगा। साथ हीं कल कलाकारों का प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर के उपायुक्त से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे। तथा संभवतः मंगलवार दिनांक 26 जून को राज्यभर के कलाकारों का एक प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर इस घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग करेगी।
बैठक में प्रमुख रूपसे, बी के लाल, रविकांत मिश्र, मो. निजाम, राकेश पांडे, तरुण कुमार, सौरभ झा, कुणाल कुमार, अमित दास, बब्लु राज, छवि दास, रुमा बनर्जी, गीता कुमारी , प्रियंका बनर्जी, मो, आमिर, प्रेम कुमार, सहित दर्जनों कलाकार उपस्थित थे।



