
जमशेदपुर।


झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष रामदास सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त महोदय से मिला। पिछले कुछ महीनों से सुंदर नगर से ग्रामीण लड़कियों को कौशल विकास योजना के अंतर्गत तमिलनाडु में अल्फा अप्रैल कंपनी द्वारा सिलाई का काम करवाने के लिए ले जाया गया तथा मात्र ₹4000 में युवतियों को काम करवाया जा रहा था और प्रताड़ित भी किया जा रहा था।जब युवतियों ने अपने गांव झारखंड आने की इच्छा जाहिर की तो कंपनी द्वारा वापस भेजने से इनकार करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना परिवार के लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन को दी ।इस पर रामदास सोरेन ने फौरन उपायुक्त तथा सीनियर एसपी से मिलकर तमिलनाडु से युवतियों को वापस मंगवाने की मांग की।जिला प्रशासन द्वारा और इस पर कार्रवाई की गई। जिसका नतीजा तमिलनाडु से अलपा अप्रैल कंपनी द्वारा कुंती हांसदा एवं कपरा मुर्मू को कल वापस झारखंड उनके घर भेज दिया गया।
इन दोनों युवतियों को लेकर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कमेटी उपायुक्त से मिला। उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक से बात कर एक युवती कपरा हांसदा को अधिक तबीयत होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया।
वही जिलाध्यक्षने उपायुक्त से मांग की है कि जो भी लड़कियां तमिलनाडु में हैं उन्हें वापस किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में बाघराय मार्डी, सागेन पूर्ति, गुरमीत सिंह गिल, मोहम्मद समद अंसारी ,जुगल किशोर मुखी एवं विक्टर सोरेन आदि उपस्थित थे।

