
जमशेदपुर : कुडमी सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी २२ एवं २३ सितम्बर २०१८ को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में दो दिवसीय ”करम महोत्सव” का आयोजन किया जायेगा। २२ तारीख को लालचंद महतो एवं उनकी टीम के द्वारा करम गीत एवं झूमर संगीत का आयोजन जैसे रंगारंग कार्यक्रम किया जायेगा। इस अवसर पर राज क्लब गंडा समाज द्वारा २३ तारीख को ओडीशा के कलाकारों द्वारा संबंलपुरी संगीत एवं नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। २२ के कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में श्री हरिवंश, राज्यसभा, भारत सरकार के उपासभापति, मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में श्री अर्जून मुण्डा, पूर्व मुख्यमंत्री आयेंगे।
२३ सितम्बर को आयोजित संबंलपूरी सांस्कृतिक कायक्रम में सुबे के मुख्यमंत्री, श्री रघुवार दास, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री सरयू राय तथा पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिनेशानन्द गोस्वामी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया किय बरसात को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की गयी है। साथ में बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था की गयी है। ताकि लोग आराम से कार्यक्रम का आनंद उठा सके। संवाददाता सम्मेलन में मुख्यरूप से मानिकचन्द्र महतो, जगन्नाथ महतो, शेलेन्द्र महतो छोटे, सुसेन महतो, राम महतो, अजय महतो, बसंत महतो आदि उपस्थित थे।
चार विशिष्ट लोगों को मिलेगा कुड़मी रत्न
इस दौरान बताया गया कि समारोह में कुल चार लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. इसमें आईएएस ज्योति कुमारी, आईपीएस सुजाता कुमारी तथा सहिया मनिता देवी (चांडिल) को कुड़मी महिला रत्न तथा जमशेदपुर पुलिस एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष महतो को झारखंड रत्न देकर सम्मानित किया जाएगा.



