
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने कुख्यात चोर साहिद बच्चा को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है। उसके पकड़ने के साथ ही साकची थाना क्षेत्र में हुए कई चोरी की जिला पुलिस ने उदभेदन कर दिया है। पकड़े गए चोर के पास से पुलिस ने चोरी के दो मोबाईल, दो एल ई डी, और 52 हजार नगद बरामद किया है।
इस सबंध में जानकारी देते हुए सिटी एस पी प्रभात कुमार ने बताया कि कई महिनो से साकची स्थित मानसरोवर होटल के केयर टेकर राजेस कुमार चौधरी ने होटल में चोरी की शिकायत साकची थाना में दर्ज कराई थी। उसी आधार पर पुलिस की टीम ने साकची स्थित पलंग मार्केट के पास से आजादनगर थाना क्षेत्र के जवाहरनगर के रहने वाले मोहम्मद साहिद उर्फ साहिद बच्चो को दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया।इनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर ताजनगर इनके भाड़े के मकान से कांड मे चोरी किए गए दो एल ई डी टीवी, दो मोबाईल और 52हजार रुपय नगद बरामद किया गया।इसके अलावे इसके पास से एक चोरी का सुंमो भी बरामद किया गया है। इस सुमो से इनके द्रारा चोरी के दौरान उपयोग किया जाता है। उन्होने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यो के लिए जगह जगह छापामारी की जा रही है।

