
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को बिरसानगर हाई स्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर प्राधिकार के पीएलवी सुनील पांडे एवं संजीता मिश्रा ने बच्चों को कानूनी जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि उनके क्या कानूनी अधिकार हैं तथा इसका उल्लंघन पाए जाने पर कहां कहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। श्री पांडे ने शिक्षा के अधिकार, सूचना के अधिकार , बाल श्रम, मानव तस्करी से जुड़े विषयों से बच्चों को अवगत कराया साथ ही उन्हें सजग रहने की प्रेरणा दी। मौके पर मौजूद पीएलवी संजीता मिश्रा ने बाल विवाह, डायन प्रथा एवं महिला अधिकार से जुड़े विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के पूर्व शिक्षक सह समाजसेवी जगबंधु महतो ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की प्राचार्य सुनीता सीमा एक्का ने किया । कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका सुशीला देवी, सीमा कुमारी, मन्नान अकबर, धनीराम महतो सहित कई अन्य मौजूद थे।

