
आशीष नामता ने समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन
जमशेदपुर। सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राम के प्रयास से आशीष नामता अपने पचास से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का सदस्यता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार एवं जिला अध्यक्ष बिजय खां के समक्ष ग्रहण किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने सभी नये सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए सभी नौजवान समाज में सक्रियता के साथ कार्य कर सामाजिक भेद भाव को समाप्त करने हेतु कांग्रेस पार्टी का साथ दे। कांग्रेस के नीति एवं सिद्धांत को जनहित में मजबूत करें।
जिला अध्यक्ष बिजय खां ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सदस्यों का अभिवादन करते हए कहा कि सदस्य हर घर तक लोगों से जुडे उनके सुख दुख एवं समस्याओं से जुड़ें। हर हाल में भाई भाई का माहौल समाज में प्रलक्षित हो, यही कांग्रेस का मुल अवधारणा है, जिसकी रक्षा सभी कांग्रेसजनों को करना है। कांग्रेस का दामन थामने वालों में आशिष नामता, समीर दास, गणेश महतो, देवाशीष डे, मनोरंजन महतो, गिरिश करूवा, विश्वजीत नामता, रॉकी कुमार, जितेन्द्र सिंह मेहरा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम में जवाहरलाल सिन्हा अध्यक्ष हजारीबाग, ब्रजेन्द्र तिवारी, पीएन झा, संजय सिंह आजाद, लड्डू पाण्डेय, अखिलेश सिंह यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, अपर्णा गुहा, लालबाबू, मो शब्बीर, अंसार खान, अमरजीत नाथ मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, मो नौशाद आदि मौजूद थे।

