
जमशेदपुर।


झारखंण्ड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास राची से झारखण्ड एकीकृत डायल 100 का उद्रघाटन किया।वही मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वहां से पूरें राज्य मे डायल 100 का उद्रघाटन किया.। इस दौरान जमशेदपुर के साकची स्थित सीसीआर मे इस कार्याक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी अनूप टी मैथ्यू, सीटी डीएसपी अनूप कुमार, सीसीआर डीएसपी सुधीर कुमार समेत कइ जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहें। एसएसपी ने पत्रकारो से कहा कि शहर के लोगो को 100 डायल करने के प्रति जागरुक करना है। और अब लोगो द्वारा 100 डायल करने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंच जाएगी। साथ ही शहर के लोगो को किसी भी आपतकालीन स्थिती में 100 डायल करते ही. आस पास के पीसीआर वैन उनके पास पहुंच जाएगी ।

