
जमशेदपुर।

ईचागढ के भाजपा विधायक साधुचरण महतो की परेशानिया कम होते नजर नही आ रही है।हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद भी वे अभी भी पुलिस कस्टडी में टाटा मुख्य अस्पताल में ईलाजरत है।वही विपक्ष उनकी बीमारी पर कटाक्ष कर रहा है। विपक्ष जानना चाह रहे है कि आखिर भाजपा विधायक को कौन सी बीमारी है जिसके कारण उन्हे दो माह से अस्पताल मे रहना पड़ रहा है।
इस मामले में जेएमएम के बहारागोड़ा विधायक सह प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा कि आखिर विधायक साधु चरण महतो को कौन सी बीमारी है जिसमे बेल मिलते ही ठीक हो गया। उन्होने कटाक्ष लेते हुए कहा कि इस बीमारी की जानकारी आखिर लोगो को होनी चाहिए। उन्होने कहा इस मामले को लेकर जेएमएम आरटीआई कर पता लगाऐगी आखिर विधायक साधुचरण महतो को कौन से बीमारी है।
वही इस सर्दभ में ईचागढ के पूर्व विधायक अरविद सिह ने कहा कि ये एक न्यायायिक प्रक्रिया है। लेकिन आखिर कौन बीमारी थी इसका खुलासा तो होना ही चाहिए। आखिर लगातार दो माह तक टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती रहना उनके बीमारी में सवालिया निशान उठाता है। उन्होने कहा कि अगर कोई विधायक की तबीयत खराब होती है तो पहले वह एम जी एम अस्पताल में भर्ती होगा। ज्यादा खराब होने पर रिम्स और उससे ज्यादा होनो पर एम्स में भर्ती कराया जाता है। लेकिन ये तो शुरु से ही टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती हो कर थ्री स्टार की सुविधा ले रहे है।
गौरतलब है कि कि ईचागढ के भाजपा विधायक साधु चरण महतो पर चाण्डिल के भु-अर्जन पदाधिकारी दीपू कुमार से मारपीट करने का आरोप है। उसी आरोप में सरायकेला पुलिस के साधु चरण महतो को टाटा मुख्य अस्पताल से गिरफ्तार किया था।

