
जमशेदपुर । टाटानगर स्टेशन पोस्ट के आरपीएफ जवानों ने रविवार को ईमानदारी की मिसाल पेश की। हुआ यूं कि इस्पात एक्सप्रेस से उतरी झारसुगुड़ा निवासी महिला यात्री सोना दास का पर्स प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर छूट गया था। पर्स में 3 हजार रुपये समेत 10 हजार का मोबाइल था। यह प्लेटफॉर्म ड्यूटी के जवानों को मिला। जवानों ने पर्स इंस्पेक्टर एमके सिंह को सौंप दिया। उन्होंने पर्स के मोबाइल नंबर से महिला का पता लगाकर पोस्ट में बुलाया। पर्स व रुपये व मोबाइल पाकर महिला ने आरपीएफ जवानों को धन्यवाद कहते हुए ईमानदारी व सेवा भावना को सराहा।

