
जमशेदपुर। वैश्य एकता मंच पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी का विस्तार और समाज को संगठित करने हेतु रविवार को साकची टैंक रोड़ स्थित एक होटल में मंच के पदाधिकारियों की हुई बैठक में वैश्यों को एकजुट होकर रहने की आवश्कता पर बल दिया गया। 27 प्रतिशत आरक्षण देने और जाति प्रमाण पत्र सरल तरिका से बनाने की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि वैश्य समाज अपने हक, अधिकार व समाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए एकजुट हों। कार्यक्रम के दौरान वैश्यों की समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए राकेश साहू ने आगे कहा कि समाज के कार्यो में बढ़चढ़कर भाग लें।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि समाज के लोगों से दहेज प्रथा का विरोध करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, राजनीतिक जागरूकता में भाग लेने, नव युवकों को रोजगार दिलवाने, बाल विवाह पर रोक लगाने, पूर्ण शराब बंदी का समर्थन करने व विकास कार्यो पर सहयोग करने के लिए एकजुट होने की जरूरत पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान अध्यक्ष बलराम प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद और रविन्द्र साव आदि शामिल थे।
वैश्य एकता मंच जिला की नयी कमिटी
अध्यक्ष राकेश साह, वरीय उपाध्यक्ष प्रभाकर साहू, रंजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील प्रसाद, कमलेश साव, रवीन्द्र गुप्ता, विजय कुमार, मनोज भगत, राजकुमार साव, मनोज गुप्ता, मिथलेश कुमार साव, पिंटु साव, राजेश चैधरी को बनाया गया हैं। इसी प्रकार वरीय महासचिव सुबोध प्रसाद, महासचिव सुनील साव, दिलीप पोद्दार, संतोष जायसवाल, दिलीप गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, पंकज जायसवाल, उमेश गुप्ता, सुजीत गुप्ता, श्रवण साव, अनील साव, राजकिशोर गुप्ता, रोहित शर्मा को बनाया गया। सचिव की जिम्मेदारी सूरज साव, अनुपम गुप्ता, पिंटु साव, अलोक रंजन, चंदन काशी, मनोज साव, भोला गुप्ता, विजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, राज साव, चंदन जायसवाल को दी गयी हैं। कोषाध्यक्ष अजय साव को बनाया गया। सलाहकार में भोला साव, अजय वर्णवाल एवं गोपाल प्रसाद साह को रखा गया हैं।



