
जमशेदपुर।


जुगसलाई के आजसू विधायक रामचन्द्र सहिस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार 24 जिलो मे आंगनवाड़ी सेविकाओ की मांगो को मान ले नही तो जरुरत पड़ने पर राज्य सरकार के खिलाफ आंगनवाड़ी सेविकाओ के समर्थन में आजसू सड़क पर उतर कर अंदोलन कर सकती है।
विधायक रामचन्द्र सहिस उपायुक्त कार्यलय मे पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। वे आंगनबाड़ी सेविकाओ के समर्थन में मुख्यमत्री ऱघुवर दास को उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र देने आए थे। उन्होने कहा कि मांगपत्र के जरिए मुख्यमंत्री से मांग करते है कि वे इस मामले मे हस्तक्षेप करते हुए जल्दी से जल्दी इन आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकाओ के समाधान करे। ताकि हड़ताल खत्म होने के बाद वे लोग अपने अपने काम पर लौटे।
उन्होने सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी कर्मचारियो को पांडिचेरी एवं तामिलनाडु सरकार के तहर सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके अलावे आंगनबाड़ी बहनो के मानदेय मे बढोत्तरी कर मध्यप्रदेश,उत्तरप्रेदश ,दिल्ली हरियाणा,राजस्थान,गुजरात,महाराष्ट्र सरकार के तहत झारखंड मे भी 16 हजार रुपया एवं 7500 रुपये मानदेय प्रतिमाह दिया जाए।आंगनबाड़ी बहनो की सेवानिवृति 60वर्ष से बढाकर ल 65 वर्ष कियाजाए एवं समाजिक सुरक्षा का लाभ देते हुए पी एफ , ग्रेज्युटी ,पेंशन, एवं मेडिकल दिया जाए।तथा सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रित को काम पर रखा जाए।मिनी आंगनबाड़ी के सेविकाओ को अतिरीक्त आंगनबाड़ी केन्द्र सेविकाओ के बराबर मानदे. दिया जाए।
उन्होने कहा कि इस मामले को लेकर आने वाले दिनो में होने मानसून सत्र में उठाएगे।उन्होने कहा कि जरुरत पड़ेगा तो वे इनके समर्थन में सड़क पर भी उतरेगे।

