

जमशेदपुरः पिछले दिनों चाईबासा बड़ी बाजार में एक महिला की सड़क दुर्घटना में घायल होने का मामला प्रकाश में आया. इस घटना में महिला का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था. काफी दिनों बाद भी महिला का सुधि लेने कोई परिचत नहीं आया. वह एक ही कपड़ा में इलाजरत थी. इसकी सूचना शनिवार को जैसे ही युवा कांग्रेस संगठन के पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष त्रिशानु राय को मिली, तो वे फौरन सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचे और महिला की दयनीय स्थिति को देखते हुए कपड़े व दिनचर्या में आनेवाली सामग्री उपलब्ध करायी. साथ ही वार्ड मरीजों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए व चिकित्सकों से मिल कर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. इस अवसर पर शकीला बानो, सुरा लागुरी, संतोष सिन्हा, अनंत राम, राजेंद्र कच्छप आदि उपस्थित थे.

