
जेएनएसी के उड़नदस्ता दल को मिली थी शिकायत
जमशेदपुर। रविवार शाम को बाग़ ए जमशेद के पीछे से निक्को पार्क जाने के रास्ते में अनधिकृत रूप से दो पहिया वाहनों की पार्किंग करवाते हुए तथा पार्किंग शुल्क वसूलते हुए एक युवक को जमशेदपुर अक्षेस के उड़नदस्ता प्रभारी ज्योतिपुंज ने रंगे हाथ पकड़ा। पकडे गए व्यक्ति को बिस्टुपुर थाना के हवाले करते हुए नगर पालिका अधिनियम 2011 के उल्लंघन के आधार पर अग्रेतर विधिक कार्रवाई हेतु निदेश दिया गया।

