
जमशेदपुरः बिष्टुपुर स्थित अल्कोर होटल में किरण क्रियेशन की ओर से हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगायी है. यह प्रदर्शनी 30 जून तक चलेगी. इसमें हैंडलूम तथा अन्य श्रृंगार प्रसाधन की सामग्रियां शामिल है. इसका उद्घाटन गोलमुरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने फीता काट कर किया. इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी निश्चित तौर पर उन गरीब महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का काम करेगी, जो अभाव के बावजूद अपने हूनर से एक से एक हस्तशिल्प तैयार किया है. साथ ही इस संस्था के संचालक किरण साव के प्रयासों की भी सराहना की कि उन्होंने कमजोर वर्ग की महिलाओं को बेहतर मंच प्रदान किया है.



