
जमशेदपुर।


शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रो मे विभिन्न घटनाओ में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए है। सभी घायलो को एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मानगो मे एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से साईकिल सवार घायल हो गया है। यह घटना मानगो के डिमना रोड साईकिल से काम पर जा रहे मिर्जाडीह निवासी को पीछे से टेलर के द्रारा घक्का मार कर फऱार हो गया। उसे स्थानिय लोगो के प्रय़ास से उठाकर जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालात खतरे से बाहर बाताई जा रही है।
वही दुसरी घटना मानगो के एम जी एम थाना क्षेत्र के बालीगुमा की है जहां परिवारिक विवाद मे पति-पत्नी के साथ मार पीट की गई है। इस मारपीट में पति का सर फट गया है। वही घायल अवस्था मे दोनो को एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस सबंध मे घायल महिला रंजु पाण्डेय ने बताया कि उन्होने अपने पति के बहनोई से फोन कर सिर्फ इतना पुछा की भागीनी की शादी ठीक हुई है कि नही है बस इसी बात मे गुस्से मे आकर मेरे पति के बहनोई और उसका बेटा मेरा घर पहुंच कर गाली देते हुए मार पीट करने लगा। इस मारपीट के दौरान उनलोगो ने मेरे पति को सर मे चोट भी लगी है।वही इसकी जानकारी हमलोगो ने एम जी एम थाना को दी। तो पुलिस वालो ने मुझे मेरे पति को ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल लाया।

