
संवाददाता
जमशेदपुरः अखिल भारतीय सोनिया गांधी प्रचार दल ने कांग्रेसी नेता रामउदय ठाकुर के मनीफीट स्थित आवास पर स्वर्गीय संजय गाधी की 35वीं पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धालि अर्पित की. कार्यक्रम का संचालन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजकांत नाग ने किया. श्री नाग ने कहा कि स्वर्गीय गांधी जब कांग्रेस के अध्यक्ष थे तो इमरजेंसी के दौरान दिल्ली को पेरिस बनाने का सपना देखा था. वे चाहत थे दिलली जो भी आये ववह दिल्ली का हो कर रह जाये, पर आपात काल के बाद 1977 में कांग्रेस दिल्ली की गद्दी से हट गयी. 23 जून 1980 को सुबह 9.30 जब संजय गांधी हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे, तब विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया व देश ने एक युवा व लोकप्रिय नेता खो दिया. इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर किशन खन्ना, अरुण कुमार सिंह, विजय पांडेय, मनोज सोनी, विजय बहादुर सिंह, एसपी सिंह आदि शामिल थे.



