
पोस्ट ऑफिस चौक,शहीद पार्क आदि इलाके में हुई नुक्कड़ सभा
*
वार्ड 18 एसपीजी मिशन कम्पाउंड में हुई बैठक।
चाईबासा।
बुधवार को मंगला हाट सब्जी विक्रेता संघ के संग भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश नंदी एवं भाजपा प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिला अध्यक्ष दिनेश नन्दी ने बताया कि मंगला हाट सब्जी विक्रेता संघ का पूर्ण समर्थन भाजपा को मिल रहा है एवं भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया है इस अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री नन्दी ने कहा कि भाजपा ही सबका साथ सबका विकास योजना के साथ कार्य कर रही है आज योजनाओं पर नजर दौड़ाने से भी कई प्रकार की कार्य सामने दिखाई पड़ रही है परंतु विपक्षी पार्टियों को यह सब कार्य दिखाई नहीं पड़ रही है यह सिर्फ आलोचना कर कर ही अपना राजनीतिक रोटी सेकना चाहते हैं आज लक्ष्मी लाडली योजना की बात हो उज्ज्वला योजना की बात हो या खासमहल जमीन की समस्या का समाधान की बात हो यह सब भाजपा के कार्यकाल में हुआ है प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना भी जोरदार ढंग से पूरे क्षेत्र में चल रहा है जिस प्रकार केंद्र में भाजपा सरकार राज्य में भाजपा सरकार कार्य कर रही है अब शहर में भी भाजपा सरकार बनाकर लोगों को कार्य करने का संकल्प भाजपा ने लिया है आम जनता ने अब संकल्प ले चुकी है भाजपा को ही जिताकर उन्हें सत्ता सपना है ताकि आम जनता का कार्य बेहतर ढंग से हो सके इस अवसर पर वार्ड नंबर 18 एसपीजी मिशन कंपाउंड शहीद पार्क पोस्ट ऑफिस चौक समेत कई इलाके में नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर भाजपा के प्रत्याशी भी अपना विचार रखें एवं भाजपा नेताओं के द्वारा भी विचार रखा गया।



