
चाईबासा।

(जगन्नाथपुर) प्रखंड मुख्यालय परिसर में विधायक निधी से बने शौचालय व जिला अनायद्व योजना अंतर्गत नोवामुण्डी प्रखंड के सिलदौड़ी से रायसिंह लागुरी घर तक करिब 24 लाख की लागत से बनने वाली 1483 फीट पीसीसीपथ का शिल्नयास शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा किया गया.उक्त पीसीसी पथ आर्दश कंस्टक्सन के द्वारा किया जायेगा.
ज्ञांत हो काफी दिनों से जगन्नाथपुर प्रखंड बाल विकास परियोजना केंद्र में कार्यरत्त आंगनबाड़ी सेविका द्वारा शौचालय की मांग की जा रही थी.इसी मांग के आलोक में प्रखण्ड परिसर मे विधायक निधि से बने शौचालय का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व मुख्य मंत्री मधु कोड़ा ने किया. वहीं श्री कोड़ा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्वा पेंशन योजना आदी में हो रही गड़बड़ी को सुधार करने व नये लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ने को कहा गया है.वहीं बीडीओ से भी योजनाओं पर चर्चा की गई.इस अवसर पर उपस्थित सेविकाओं व सहायिकाओं को सम्बोधित करते हुए श्री कोड़ा ने कहा काफी अरसे से प्रखण्ड परिसर में एक शौचालय का मांग किया जा रहा था। इसी को मद्देनजर रखते हुए विधायक श्रीमती कोड़ा ने अपने विधायक निधि से एक शौचालय की स्वीकृृति दिया था। सरकारी शौचालय का निर्माण सार्वजनिक व्यवहार के लिये हौता है। लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं समझते हुए हम सबों को अपनी निजि सम्पत्ति समझना होगा।
इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राम नारायण खलको समेत प्रखंड व बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे. वहीं दुसरी ओर जगन्नाथपुर — नोवामुन्डी प्रखंड के सेलदौरी गांव में पुर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया 1483 फीट पीपीसी पथ का शिलान्याश .
पुर्व सीएम का हुआ भव्य स्वागत ग्रामिणों ने की .
जिला अनावद योजना के तहत पेयजल स्वाचछता विभाग के द्बारा नोवामुन्डी प्रखंड के सेलदौरी ग्राम के देशावाली से रायसिंह लागुरी के घर तक पीपीसी पथ का निर्माण के लिए करीब 25 लाख की लागत से निर्माण करने हेतु आज पुर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शिलान्याश किया.
इस अवसर पर मधु कोड़ा ने कहा कि गांव की मांग पीपीसी पथ की थी आपके विधायक गीता कोड़ा ने पुरा किया , और गांव की जल समस्या को भी निदान किया जायेगा । और भी जो समस्पा है उसको भी पुरा करने का प्रयास रहेगा । किसी कारण से विधायक नही आ सकी उसकी जगह मुझे आना पड़ा.
इस अवसर पर मुखिया क्रष्या लागुरी , मुन्डा जेना लागुरी , भुषण लागुरी , राम लागुरी , बसंत गोप , साहिद , कुमुद लागुरी साहित काफी संख्या से ग्रामीण शामिल हुऐ ।

