
चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुण्डी प्रखंड सह थाना क्षेत्र कुटिंगता में हाईवा कार के बिच भिषण टक्कर हुई. जिसमें बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकी दो घायल हो गये.इधर घायलों को नोवामुण्डी अस्पताल ले जाया गया ईलाज के लिए.ज्ञांत हो कि हाटगम्हरिया- किरीबुरू मार्ग पर नोवामुंडी के पास हाइवा और कार में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृतकों की पहचान रविन्द्र नाथ महापात्र और ज्योत्स्ना महापात्र के रूप में हुई है. दोनों पति-पत्नी ओडिशा के बड़बिल के रहने वाले थे. जबकि घायल बेटी मधुस्मिता पंडा और दामाद राहुल पंडा सरायकेला के वार्ड 3 के निवासी हैं. हादसे में इनकी बच्ची फागुनी पंडा की भी मौत हो गई. राहुल अमरधिया स्कूल में शिक्षक हैं.
जानकारी के मुताबिक ये लोग अपनी कार से सरायकेला से बड़बिल जा रहे थे. उसी दौरान नोवामुंडी के पास यह हादसा हुआ. कार को चपेट में लेने के बाद हाइवा पलट गई.मालुम हो कि हाईवा में पत्थल लदा हुआ था.



