
चक्रधरपुर।
नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने गंभीर मन्त्रणा शुरू कर दिए है जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश नन्दी को भी मिशन 2019 के लिए सबका साथ सबका विकास व पार्टी का विकास की मन्त्रणा के तहत कार्य करने का निर्देश प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के द्वारा दिया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सभी को साथ लेकर भाजपा का फॉर्मूला के तहत सबको साथ लेकर हमें काम करना है, एवं मिशन 2019 की सफलता के लिए रणनीति बनाना है इस अवसर पर मौजूद झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी ने भी इसी फार्मूले को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिए। इस मसले को लेकर जिला अध्यक्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के बीच गंभीर चिंतन मंथन हुआ।
इस अवसर पर हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव को लेकर भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई जिस पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री षाड़ंगी ने भी कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश जिला भाजपा अध्यक्ष को दिए एवं जिला अध्यक्ष ने भी पूरी बातें को विस्तारपूर्वक नेताओं के समक्ष रखा ।
मौके पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल,जगरन्नाथपुर विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि विपिन पूर्ति, चाईबासा नगर भाजपा के अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा जिला भाजपा कोषाध्यक्ष 24 सूत्री के जिला सदस्य संजय अखाड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष राम,इंजीनियर श्रवण कुमार शर्मा,सूरज यादव आदि मौजूद थे।



