बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा की जरूरत :पुनीत
कोडरमा। प्रखंड के मधवाटाँड स्थित आदर्श +टू उच्च विद्यलाय में त्रिदिवसीय कार्यशाला के समापन दिवस पर प्राचार्य पुनीत यादव ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला के आयोजन से शिक्षक लाभान्वित हुए है। अध्यापन की सूक्ष्म तकनीकि के विषय से अवगत हुए। अध्यापन के कला के साथ शिक्षकों को चाहिए कि वे नैतिक शिक्षा भी दें। इन दिनों दुनिया के चकाचैंध से प्रभावित होकर विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का ह्यस हुआ है। हम आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार युक्त शिक्षा भी देंगे और एक श्रेष्ठ नागरिक बनायेंगे। जो कुछ हम बच्चों को सीखाते हैं, उस पर हम स्वयं अमल करें तो यह धरती स्वर्ग बन जाय। हमें बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, इस हेतु शिक्षा के विभिन्न आयाम को स्पर्श करना होगा। हमें एक आदर्श शिक्षक के रुप में प्रस्तुत होना चाहिए। कार्यशाला के अंतिम दिवस पर सामाजिक विज्ञान पर परिचर्चा की गई। इस अवसर पर उप’-प्राचार्य अर्जुनचन्द्र यादव, रविन्द्र कु रवि, गोपाल यादव, मुकेश राणा, वरुण सिंह, सीताराम यादव, नाजिय परवीन, सविता देवी ने भी कार्यशाला को सम्बोधित किया। इन्होंने बताया कि सामाजिक जीवन में हम कैंसे खुशहाल और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।


