
सोनारी मे युवक की गोली मार कर हत्या

जमशेदपुर।
सोनारी थाना क्षेत्र के शिव गंगा अपार्टमेंट के पास मंगलवार की रात अमित रॉय नामक युवक की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी । हॉलाकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया । वही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर पूरे मामले की जाँच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक पहले अपराधी अखिलेश सिंह गिरोह मे शामिल था। इधर कुछ दिनों से वह उपेन्द सिंह के गिरोह मे शामिल होगी गया था। पूलिस प्रथम दृष्टि मे मान रही है कि इस हत्याकांड को अंजाम अखिलेश सिंह के गिरोह गुर्गे के द्वारा दिया गया है।
घटना के सर्दभ में बताया जाता है कि सोनारी थाना क्षेत्र के शिवगंगा अपार्टमेंट के पास अमीत अपने घर के नीचे गैरेज मे सिगेरेट पी रहा था। उसी वक्त कुछ लोग आए उस पर गोली चला दी। वह बचने के लिए भागा भी। लेकिन उसे दौड़ाकर पीट मे पहले गोली मारी उसके बाद सर मे सटाकर गोली मार कर अपराधी भाग गए। क्योकि उस ईलाके बिजली कटा होने के कारण अपराधी वहां से भागने मे सफल रहे। उसके बाद अमीत के माता पिता ने उसे उठाकर टी एम एच ले गए । जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही जिले के एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने भी घटना की पृष्टी करते हुए कहा है कि पुलिस कई तरह से इस मामलो को देख रही है ।जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला के व्यवहार न्यायालय के बारे भवनों मे उपेन्द्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वही कुछ दिनों पूर्व साकची थाना क्षेत्र मे स्वर्णरेखा कॅलोनी के पास अमीत राय पर गोली चली थी।हालाँकि इस दौरान उन्हें गोली जरूर लगी थी लेकिन वे बच गए थे। इस मामले मे अमीत राय ने साकची थाना मे अपराधी अखिलेश सिंह के खिलाफ साकची थाना मे गोली मारने का शिकायत दर्ज कराया था।

