Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Ullu bana ya bada maza aaya + एण्डटीवी के सितारों ने बताये अपने ‘अप्रैल फूल्स डे’ के मजेदार किस्से
Breaking News

Ullu bana ya bada maza aaya + एण्डटीवी के सितारों ने बताये अपने ‘अप्रैल फूल्स डे’ के मजेदार किस्से

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 1, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

‘अप्रैल फूल्स डे’ एक ऐसा दिन होता है जब लोग एक-दूसरे पर जरा भी भरोसा नहीं करते और सभी लोग हर कदम फूंक-फूंक कर रखते हैं। यह दिन एक उबाऊ-सी दिनचर्या को मजेदार बनाने का भी एक तरीका हो सकता है। वैसे एण्डटीवी के कलाकारों ने भी अपने साथ हुए प्रैंक के कुछ मजेदार किस्सों के बारे में बात की। ‘और भई क्या चल रहा है?’ के जफर अली मिर्जा (पवन सिंह) और सकीना मिर्जा (आकांक्षा शर्मा), ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) और डैनी शर्मा (अनंग देसाई) और ‘हप्पू की उलटन पलटन’ के दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) ने बताया कि कैसे उन्हें फूल बनाया गया! पवन सिंह उर्फ जफर अली मिर्जा कहते हैं, ‘‘जब मैं स्कूल में था तो किसी ने कहा कि कैंटीन में फ्री में राजमा-चावल मिल रहा है। हमेशा की तरह ही अपनी जीभ से मजबूर गरमागरम खाने की दो प्लेट लेने भागा। वह स्वादिष्ट खाना खाने के बाद, स्टाॅल का मालिक आकर मुझसे पैसे मांगने लगा। उस दिन मैं ना केवल फूल बना था, बल्कि मेरी जेब भी कट गयी थी! लेकिन हां राजमा-चावल थे बड़े कमाल के!’’ आकांक्षा शर्मा उर्फ सकीना मिर्जा कहती हैं, ‘‘एक रात 1 बजे मेरी नींद खुल गयी और मैं पानी पीने के लिये कमरे से बाहर गयी। उस समय मेरी मां भी जगी हुई थीं और उन्होंने मुझसे कहा कि सुबह हो गयी है और मुझे स्कूल के लिये तैयार हो जाना चाहिये। आधी नींद में ही मैंने अपना यूनीफाॅर्म पहन लिया, अपना बैग पैक कर लिया और बस के लिये तैयार हो गयी। उसके बाद मेरी मां जोर-जोर से हंसने लगीं और मुझसे कहा कि जाओ सो जाओ। मैं बहुत गुस्सा हुई, लेकिन नींद आने की वजह से अपनी यूनिफाॅर्म में ही सोने चली गयी और जब सुबह उठी तो अपने स्कूल के लिये तैयार थी!‘‘ रोहिताश्व गौड़ उर्फ मनमोहन तिवारी कहते हैं, ‘‘ऐसा ‘भाबीजी घर पर हैं’ के सेट पर हुआ, जब मुझे बताया गया कि 1 अप्रैल को पूरी टीम की छुट्टी है। मुझे याद है मेरे बच्चे मुझे आगाह कर रहे थे कि यह ‘अप्रैल फूल्स’ का मजाक हो सकता है। थोड़ी देर बाद मुझे प्रोडक्शन मैनेजर का काॅल आया कि सेट पर आ जाओ, आज वर्किंग डे है। मैं भागा-भागा सेट पर पहुंचा और वहां कोई भी नहीं था। तब मेरे शरारती को-स्टार आसिफ शेख ने मुझे बुलाया और कहा आप अप्रैल फूल बन गये!’’ अनंग देसाई उर्फ डैनी शर्मा कहते हैं, ‘‘मुझे काॅमेडी करना पसंद है, लेकिन मेरी उम्र की वजह से काफी लोग मुझे मस्तीखोर और सहज व्यक्ति के रूप में नहीं देखते। मुझे याद है एक लड़का मेरे पास मेरा आॅटोग्राफ मांगने आया। उसके हाथ में रखा पेन नीचे गिर गया और सारा इंक मेरे सफेद कुरते पर फैल गया। मैं बहुत जल्दी में था और मुझे लगा कि कहीं मैं लेट ना हो जाऊं। इसके बाद वह लड़का हंसने लगा और जोर से चिल्लाया ‘हैप्पी अप्रैल फूल्स डे! जब मैंने देखा तो मेरे कुरते से सारे निशान गायब हो गये थे। ऐसा लग रहा था जैसे कि वह सिर्फ पानी था। बच्चों के सामने हम बड़े ही फूल बन गये!‘‘ योगेश त्रिपाठी उर्फ दरोगा हप्पू सिंह कहते हैं, ‘‘वैसे तो ज्यादातर मैं ही जोकर बना रहता हूं लेकिन इस बार ‘अप्रैल फूल्स डे’ पर मेरी पत्नी ने मुझ पर प्रैंक किया। उस दिन हमारी हाऊस हेल्प नहीं आने वाली थी और मेरी पत्नी ने मुझे दिन का खाना बनाने को कहा। मैंने किसी तरह दो डिशेज बनायीं और पूरा किचन गंदा कर दिया। इतने में हमारे दरवाजे पर घंटी बजी और हमारी हाऊस हेल्प सामने से आती नज़र आयी। मेरी पत्नी जोर-जोर से हंसने लगी और मेरा पकाया खाना देखकर हैरान भी हो रही थीं। इस साल मैं अपना बदला लेने की सोच रहा हूं!’’

देखिये ‘और भई क्या चल रहा है’ रात 9.30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ रात 10.30 बजे, सोमवार से शुक्रवार सिर्फ एण्डटीवी पर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :सरायकेला एसपी से मिला सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल, समाज को सहयोग का दिया आश्वासन

July 7, 2026

Jamshedpur news:अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

July 7, 2026

Jamshedpur News:चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: बार मैनेजर समेत 4 और गिरफ्तार

July 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.