
जमशेदपुर।

जिले के कई थाना प्रभारी का डी एस पी मे पदोन्नति होने के बाद जिले के एस एस पी अनुप बिरथरे ने कई थाना प्रभारियो का बदलाव किया है। उसमे उलीडीह थाना प्रभारी मुकेश चौधरी जो भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट के बाद हटाये गए थे उन्हे मे भी चाकुलिया थाना प्रभारी बनाया गया है। वही बिष्टुपुर के साइबर थाना में पदास्थापित राजीव कुमार सिंह को साकची थाना प्रभारी बनाया गया है। वही साईबर थाना में ही पदास्थापित नरेश प्रसाद सिन्हा को सोनारी थाना प्रभारी बनाया गया है। पटमदा अंचल में पदास्थापित रणविजय शर्मा को पटमदा अंचल से गोलमुरी थाना प्रभारी बनाया गया है।धालभूम अंचल में पदास्थापित नित्यांनद महतो को जुगसलाई थाना प्रभारी बनाया गया है। साईबर थाना मे पदास्थापित विनोदानन्द सिंह को सीतारामडेरा थाना का प्रभार सौपा गया है।गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत को आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है।कृष्णा नाथ पण्डा को सीसीआर से हटाकर साकची यातायात थाना का प्रभारी बनाया गया है। वही साकची थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा को पटमदा अंचल का प्रभार सौपा गया है।रामजी महतो को पुलिस केन्द्र से जादुगोड़ा अंचल स्थांतरित कर दिया गया है।कमल नारायण सिह को साईबार थाना से गोलमुरी यातायात थाना का प्रभारी बनाया गया है।

