
जिला कमिटी का चुनाव
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला कमिटी का चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गयी और कई प्रस्ताव भी समाज के गणमान्य लोगो ने रखा। मंगलवार को जुबली पार्क तालाब के पास लेजर शो के सामने हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष पद के लिए राकेश साहू , महासचिव के लिए रंजीत गुप्ता और कोषाध्यक्ष के लिए भोला प्रसाद चुनाव लड़ेगें। चुनाव के घोषणा पत्र में समाधान कोष का गठन, विशेष कार्य के लिए समुह का गठन करने समेत समाज के निर्धन कन्या का विवाह, मेधावी छात्रों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में मदद करने समेत 10 सुझाव समाज हित में पास किया गया।
बैठक के बाद राकेश साहू रंजीत गुप्ता भोला प्रसाद ने बताया कि सदस्यता अभियान निगरानी कमेटी द्धारा जो भी मापदंड तय किए गए हैं जो विधि संवत और संविधान संवत है। उसी नियमों के तहत की जाएगी। इस बैठक के माध्यम से सभी गणमान्य सदस्यों को यह जिम्मेवारी दी जाएगी कि वह अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान चलाएं ताकि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराया जा सके। स्वच्छ सशक्त और ईमानदार प्रयास के तहत समाज के निर्माण हेतु सभी गणमान्य लोग सदस्यता अभियान के लिए प्रयास करें। बुधवार को औपचारिक रूप से एमजीएम अस्पताल स्थित भामाशाह गोल चक्कर पर भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की जाएगी। राकेश साहू रंजीत गुप्ता भोला प्रसाद ने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि बुधवार 9 जनवरी को दोपहर के 1.30 बजे भामाशाह गोल चक्कर पर आकर भामाशाह से आशीर्वाद लेकर पूरे जिले में अधिक सेअधिक बंधुओं को एक मंच पर लाने के लिए एवं समाज के नवनिर्माण में सदस्यता अभियान की शुरुआत करें।


इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए एडवोकेट भोला साव, भोला प्रसाद ,संतोष सेनापति,संजय शाह शिवलोचन शाह ,दिलीप साहू ,राज किशोर गुप्ता, उमेश शाह ,राहुल कुमार ,उमेश साव,अशोक प्रसाद ,अनिल गुप्ता अशोक साहू ,नंद किशोर साहू ,मनोज कुमार गुप्ता, मिथलेश साहू, विजय शाह ,भोला साहू जयशंकर साह, गौतम कुमार, पिंटू कुमार साव, सत्यनारायण साव,भोला साव, मनोज कुमार गुप्ता, राज कुमार गुप्ता,दिलीप साहू,एवम अन्य।

