माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 01 मई 2026
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पूर्णिमा रात्रि 10:52 तत्पश्चात् प्रतिपदा
नक्षत्र – स्वाती प्रातः 04:35 मई 02 तत्पश्चात् विशाखा
राहुकाल – सुबह 10:47 से दोपहर 12:24
पंचक – नहीं है
सूर्योदय – 05:13
सूर्यास्त – 06:16
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – जौ खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
पूर्व – सूर्योदय की दिशा होने की वजह से इस तरफ से सकारात्मक व ऊर्जा से भरी किरणें हमारे घर में प्रवेश करती हैं। घर के मालिक की लंबी उम्र और संतान सुख के लिए घर के मुख्य दरवाजे और खिड़की का इस दिशा में होना शुभ माना जाता है। बच्चों को भी इसी दिशा की ओर पढ़ाई करनी चाहिए। इस दिशा में दरवाजे पर मंगलकारी तोरण लगाएं तो इसका सकारात्मक प्रभाव और ज्यादा होता है।पूर्व दिशा में भूलकर भी सेप्टिक टैंक नहीं बनाना चाहिए।
दक्षिण-पूर्व – यह ‘अग्नि’ की दिशा है इसलिए इसे आग्नेय दिशा भी कहते हैं। इस दिशा में गैस, बॉयलर, इन्वर्टर आदि होना चाहिए। इस दिशा में खुलापन अर्थात खिड़की, दरवाजे बिल्कुल ही नहीं होना चाहिए। गृहस्वामी का कमरा इस दिशा में नहीं होना चाहिए।इस दिशा में शौचालय को अत्यंत अशुभ मना जाता है।
दक्षिण – इस दिशा की ज़मीन पर भारी सामान रखने से घर के सदस्य सुखी, समृद्ध और निरोगी होते हैं। आलमारी का लॉकर भी इसी दिशा में रहे पर उसमें बढ़ोतरी होती है। दक्षिण दिशा में किसी भी प्रकार का खुलापन, अंडरग्राउंड पानी की टंकी, शौचालय आदि नहीं होना चाहिए।
दक्षिण-पश्चिम – इस दिशा में घर के मुखिया का कमरा होना शुभ होगा जिंदगी में अगर स्थायित्व चाहिए तो घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से का वास्तुदोष दूर करना जरूरी है। इस हिस्से में सबसे ज्यादा चुम्बकीय ऊर्जा होती है। इसलिए माना जाता है कि अगर इस दिशा में धन, जेवरात या निवेश से जुड़े दस्तावेज रखे जाएं तो सबसे ज्यादा फायदा होता है।यहां भूलकर भी लिफ्ट नहीं बनानी चाहिए।
पश्चिम – इस दिशा की ज़मीन या फर्श का तुलनात्मक रूप से ऊँचा होना आपकी सफलता व कीर्ति के लिए शुभ संकेत है।इस दिशा में पेड़-पौधे लगाने से बचना चाहिए सिर्फ कुछ प्रकार के पौधे ही यहां लगाए जा सकते हैं।
उत्तर-पश्चिम – इसे ‘वायव्य दिशा’ भी कहते हैं। मेहमान का कमरा भी इसी दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में आपका बेडरूम, गैरेज, गौशाला आदि होना चाहिए।इस दिशा में भूलकर भी मंदिर ना बनाएं।
उत्तर – इस दिशा में घर का प्रवेश द्वार होना बहुद शुभ और लाभकारी होता है। उत्तर दिशा में सबसे ज्यादा खिड़की और दरवाजे होने चाहिए।उत्तर दिशा में स्टोर रूम नहीं बनाना चाहिए इस दिशा को हमेशा खली रखना चाहिए।
उत्तर-पूर्व – ‘ईशान दिशा’ के नाम से जानी जाने वाली यह दिशा ‘जल’ की दिशा होती है। इस दिशा में बोरिंग, पूजास्थल आदि होना चाहिए।इस दिशा में रसोईघर बनाने से घर में बड़ी-बड़ी बीमारियां आने लगती है।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। आपके फैसले सटीक साबित होंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको प्रसन्न करेगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून देगी। ससुराल पक्ष से भी किसी खास के आने के संकेत हैं। मां की बातों को नजरअंदाज न करें, अन्यथा नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन आनंदित रहेगा। घर में सरप्राइज जैसा माहौल बनेगा और परिवार के साथ खुशनुमा समय बितेगा। छोटे बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। बिना सोच-समझकर कोई निर्णय न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज कुछ नया शुरू करने की इच्छा प्रबल रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और सम्मान बना रहेगा। लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे, लेकिन विरोधियों की बातों में आने से बचें। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। उधार लेने से बचें, क्योंकि वापसी में परेशानी आ सकती है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन राहत और प्रगति लेकर आएगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और आपकी कला में निखार आएगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन किसी करीबी से धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। पिता का सहयोग आपकी बड़ी समस्या हल कर सकता है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि से संतुष्टि मिलेगी। राजनीति या नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाना ही उचित रहेगा। कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। शिक्षा और कौशल में सुधार होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। घर में बदलाव या नवीनीकरण शुरू हो सकता है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज व्यवसाय में कुछ उलझनें आ सकती हैं, लेकिन परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में खास मुलाकात हो सकती है। आपकी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आय के नए स्रोत बनेंगे और कार्यों में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार और माता-पिता का सहयोग आपके रुके कार्य पूरे करेगा। भाई-बहनों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। फिलहाल यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मां की भावनाओं का सम्मान करें और लोगों पर सोच-समझकर विश्वास करें। आप कुछ नया और खास करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल रहेंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने का सपना साकार हो सकता है। व्यवसाय की अटकी हुई डील पूरी होने के संकेत हैं। मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन शांति और आनंद से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर पल बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार में हल्की बहस हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है और विद्यार्थी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे।



