Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » AAJ KA RASIFAL :30 अप्रैल 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी
Breaking News

AAJ KA RASIFAL :30 अप्रैल 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 30, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]

आज का पंचांग

दिनांक – 30 अप्रैल 2026
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी रात्रि 09:12 तत्पश्चात् पूर्णिमा
नक्षत्र – चित्रा रात्रि 02:16 मई 01 तत्पश्चात् स्वाती
राहुकाल – दोपहर 02:02 से दोपहर 03:39
पंचक – नहीं है
सूर्योदय – 05:14
सूर्यास्त – 06:16
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें

आज का पंचांग

शिव के नंदी की महिमा, 5 चमत्कारी रहस्य

भगवान शिव के परम भक्त और वाहन नंदी केवल एक बैल नहीं हैं, बल्कि वे धर्म, भक्ति और शक्ति के प्रतीक हैं। आइए जानते हैं नंदी जी के 5 ऐसे रहस्य जो हर कोई नहीं जानता

– नंदी केवल वाहन नहीं, शिवगणों के प्रमुख हैं

शिव को जो “द्वारपाल” कहा जाता है,
शिव दरबार में महत्वपूर्ण महत्त्व नंदी जी की अनुमति से प्रवेश किया जाता है।

– नंदी के कान में मनोकामना कहें

शिव मंदिरों में भक्त नंदी जी के कान में
अपनी इच्छा बताते हैं, जो सीधे शिव तक पहुँचती है।

– नंदी धर्म के प्रतीक हैं

नंदी का अर्थ होता है “आनंद”
सत्य, तप, दया, दान — धर्म के चार स्तंभ नंदी से जुड़े हैं।

-नंदी ने दी थी रावण को चेतावनी

जब रावण ने कैलाश पर्वत उठाने की कोशिश की,
तब नंदी ने उसे श्राप दिया — जो आगे चलकर उसके विनाश का कारण बना।

– नंदी शिव तत्व के प्रथम शिष्य

मान्यता है कि नंदी ही सबसे पहले शिव ज्ञान को ग्रहण करने वाले थे।
इसलिए उन्हें “आदि गुरु का प्रथम शिष्य” भी कहा जाता है।

– विशेष उपाय-

सोमवार के दिन नंदी जी को हरा चारा, बेलपत्र अर्पित करने से—
👍 विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं
👍 संतान सुख की प्राप्ति होती है
👍 शिव कृपा शीघ्र प्राप्त होती है

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको इच्छा के विपरीत कोई कार्य करना पड़ेगा, जिससे मन में निराशा एवं ग्लानि रहेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। घरेलू कार्यों को गंभीरता से करने से आप आपसी टकराव की स्थिति से बच सकेंगे। कार्य-व्यवसाय आज अन्य लोगों के निर्णयों पर निर्भर रहेगा। व्यवसायियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं, परन्तु इसके लिए अधिकारियों या अन्य व्यापारियों की खुशामद करनी पड़ सकती है। धन लाभ सामान्य रहेगा, जिससे दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। परिजन आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, फिर भी व्यर्थ बोलने से बचें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपमें अहंकार की भावना रह सकती है। आपके व्यवहार से आसपास के लोग असहज महसूस करेंगे। आप अपनी श्रेष्ठता दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे और दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से आपको मानसिक संतोष मिलेगा, लेकिन इससे आपकी बदनामी भी हो सकती है। सहकर्मी आपसे असंतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में बनते कार्य आपकी जिद के कारण अटक सकते हैं। लोग स्वार्थवश ही आपकी प्रशंसा या सहयोग करेंगे। घर का वातावरण आपसी तालमेल की कमी से थोड़ा अस्त-व्यस्त रह सकता है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अधिकांश समय असमंजस की स्थिति में रहेंगे। लाख कोशिशों के बाद भी कलह पीछा नहीं छोड़ेगी। किसी न किसी कारण से घर के सदस्यों के साथ विवाद होने की संभावना है। बुजुर्गों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए कोई भी बड़ा कार्य परिवार की सलाह के बिना न करें। काम-धंधा सुस्त रहने से आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। अधिकांश कार्य अंतिम चरण में आकर रुक सकते हैं। नौकरीपेशा जातक विशेष सावधानी बरतें, मान-हानि की आशंका है। धन लाभ कम रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन धन और ऐश्वर्य में वृद्धि करने वाला है। आप व्यक्तिगत और पारिवारिक आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करेंगे, लेकिन धन की आवक बनी रहने से यह खर्च आपको भारी नहीं लगेगा। हालांकि, बजट का ध्यान रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों के प्रिय रहेंगे और व्यवसाई अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा और घर में हंसी-मजाक का माहौल रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। किसी अधूरी इच्छा के पूर्ण होने से दिन भर प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन स्थिति शीघ्र ही स्पष्ट हो जाएगी। अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग काम के प्रति गंभीर रहेंगे, जिससे सफलता निश्चित मिलेगी। सरकारी कार्य थोड़े से प्रयास से पूरे हो सकते हैं। धन लाभ आशानुकूल रहेगा और परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज आप अपनी कार्यकुशलता का परिचय देंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है, जिससे थोड़ी बेचैनी रहेगी, लेकिन परिणाम सुखद ही होगा। धन लाभ आवश्यकता से अधिक और कई स्रोतों से होने की संभावना है। आज आप अपनी पसंद की वस्तुओं पर खुलकर खर्च करेंगे। घर और बाहर का वातावरण मिलनसार रहने से थकान कम महसूस होगी। परिजन आपकी पसंद का विशेष ध्यान रखेंगे। उत्तम भोजन और वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन प्रतिकूल रहने वाला है। विशेष रूप से यात्रा या मशीनों से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतें, दुर्घटना का भय है। कार्यक्षेत्र में चोरी या अन्य कारणों से हानि के योग हैं। व्यवसायी और नौकरीपेशा लोग आज नए कार्यों के बजाय पुराने अधूरे कार्यों को निपटाने पर ध्यान दें। धन लाभ केवल निर्वाह योग्य ही हो पाएगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भविष्य में गंभीर परिणाम दे सकती है। घर का वातावरण आज थोड़ा अशांत रह सकता है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बीते कुछ दिनों की तुलना में आज का दिन लाभदायी रहेगा। शुरुआत में कुछ कार्यों में उलझनें आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे सफलता मिल जाएगी। व्यवसाय में स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है, फिर भी आर्थिक लाभ निश्चित है। आपके विचार दूसरों से अलग होने के बावजूद फायदेमंद साबित होंगे। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। मित्रों की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज नियमित आय के साथ-साथ अतिरिक्त आय के स्रोत भी खुल सकते हैं। आप भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। काम-धंधे में सहयोगियों और परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा। नए सौदे मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साझेदारी के कार्यों में निवेश भविष्य में अच्छा मुनाफा देगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। व्यवसाय में आय अनिश्चित रह सकती है, फिर भी आकस्मिक लाभ के योग हैं। पुराने अटके हुए पैसों के कारण मन थोड़ा खिन्न हो सकता है और किसी से बहस भी हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मान-हानि के साथ धन हानि भी हो सकती है। व्यावसायिक कार्यों में जल्दबाजी न करें। शाम के समय धन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के विपरीत रह सकता है। अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखें तो सुखी रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में भाग-दौड़ अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम कम मिलने से निराशा हो सकती है। आर्थिक तंगी महसूस होगी और धन लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए जोखिम भरे कार्यों से बचें। आज गहरे पानी या ऊंचाई वाले स्थानों से दूर रहें। जिद्दी स्वभाव त्याग कर विवेक से काम लें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला है। आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें बेझिझक आगे बढ़ें। सफलता में थोड़ी देरी हो सकती है, पर वह मिलेगी अवश्य। धन लाभ सहजता से होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिजनों की खुशी के लिए कुछ खर्च करना पड़ेगा, जो घर में सुख-शांति बनाए रखने में सहायक होगा। लोग आपकी सराहना करेंगे, हालांकि परोपकार की भावना के पीछे थोड़ा स्वार्थ भी छिपा हो सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur NEWS: डीसी का सख्त एक्शन, आराध्या ने बढ़ाया शहर का मान और मौसम ने दी राहत; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

April 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :ग्रामीण एसपी का एक्शन मोड, जन शिकायत दरबार लगाकर सुनीं समस्याएं, थानों का किया औचक निरीक्षण

April 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: न्यू केबुल टाउन में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का सातवां दिन, रामानंद दास महाराज की कथा पर झूमे श्रद्धालु, आज इशरत जहां की भजन संध्या

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.